{"_id":"69308e198a3f95883e053b9b","slug":"shahis-powerful-batting-powered-art-eleven-to-victory-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-159332-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाही की दमदारी बल्लेबाजी ने आर्ट इलेवन को जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाही की दमदारी बल्लेबाजी ने आर्ट इलेवन को जिताया
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डॉ.नीलू को खिताब देते प्रोफेसर। स्रोत: कॉलेज
Link Copied
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में एसएस कॉलेज की आर्ट-इलेवन की टीम ने एसएस लॉ कॉलेज की एसएसएलसी-इलेवन को 67 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के प्रांजल शाही ने शानदार बल्लेबाजी कर जीत में अहम भूमिका निभाई
विज्ञापन
कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर आर्ट-इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। डॉ. प्रांजल शाही ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ नौ छक्के व छह चौके लगाकर 87 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएलसी इलेवन की टीम 16 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बना सकी।
विज्ञापन
बल्लेबाज डॉ.नीलू को 62 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने विपक्षी टीम के 30 रन देकर दो विकेट भी लिए। कमेंट्री डॉ.संदीप अवस्थी व डॉ. अंकित अवस्थी ने सुनाई। प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ.शालीन सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।