फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shah Club defeated Khan Club by 38 runs

Shahjahanpur News: शाह क्लब ने 38 रन से खान क्लब को दी मात

Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shah Club defeated Khan Club by 38 runs
जलालाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि अतिवरा के ग्राम प्रधान
जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी की ओर से काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें रविवार को शाह क्लब गुर्जर क्रिकेट एकेडमी शाहजहांपुर बनाम खान क्लब जलालाबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच को शाह क्लब ने 38 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसमें शिखर दीक्षित ने 27 और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्लब की टीम ने अपने सभी विकेट मात्र 115 रन पर गंवा दिए।
विज्ञापन

खान क्लब के लिए मुकर्रम खां ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। शाह क्लब के गेंदबाज प्रतीक ने सर्वाधिक चार विकेट लेने के साथ ही चार ओवर में मात्र 27 रन दिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अतिवरा के ग्राम प्रधान राहुल चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। जिम्मी दिनकर व केशव ने अंपायरिंग और पंकज गुप्ता, उदयवीर सिंह, रामू मिश्रा व रमेश ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजक रजत शर्मा, विपिन सिंह, निक्की दिनकर, गुड्डू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed