फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sexual exploitation under the pretext of marriage; police are not registering the complaint.

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Mon, 12 Jan 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation under the pretext of marriage; police are not registering the complaint.
खुटार। क्षेत्र के एक गांव के कोटेदार के रिश्तेदार ने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। उसके फोटो, वीडियो भी बना लिए। फोटो, वीडियो वायरल होने के बाद तहरीर दी गई, लेकिन कुछ लोगों ने युवती का झूठा वीडियो बना लिया। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन

एक गांव के कोटेदार के रिश्तेदार का दूसरे गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने धोखा देकर युवती के कुछ फोटो, वीडियो बना लिए। किसी ने फोटो, वीडियो हासिल कर उनको सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामला युवती के पिता के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुत्री से पूछताछ की। पुत्री ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया हैं और उसकी जानकारी में लाए बिना फोटो, वीडियो भी बना लिए हैं। अब आरोपी शादी से मना कर रहा है और विदेश जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

युवती ने पिता के साथ जाकर तहरीर दी, लेकिन इस बीच युवक के पक्ष से दो लोगों ने युवती से एक स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। चर्चा है कि स्टांप पर राजीनामा लिखकर पुलिस को दे दिया गया है। उधर कार्रवाई न होने से युवती के पिता ने शनिवार को पुलिस से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोशल मीडिया पर युवती के फोटो अब भी मौजूद हैं। युवती के पिता ने कहा कि वह एसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। खुटार पुलिस से जानकारी की जाएगी। तहरीर दी गई है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed