फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Several days before the investigation, the relatives remained infected

जांच से पहले कई दिन रिश्तेदारों के यहां रहा संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Several days before the investigation, the relatives remained infected
मीरानपुर कटरा। कस्बा के मोहल्ला कायस्थान में शनिवार देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे ददरौल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार नगर पंचायत ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गली को सैनिटाइज कर ढाई सौ मीटर एरिया को कंटेन्मेंट घोषित करते हुए सील कर दिया। वहीं, संक्रमित व्यक्ति के परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान में मिले संक्रमित व्यक्ति को 22 जून को उसके परिजन ने बरेली के एक निजी अस्पताल में दिखाया था। वहां 30 जून तक इलाज चलता रहा। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर एक जुलाई को डॉक्टरों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे घर लाया गया और उसी दिन परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस बीच शाहजहांपुर शहर में वह अपनी पुत्री के यहां भी दो घंटे के लिए रुका था। जानकारी मिली कि व्यक्ति संडीला में छोटे भाई की ससुराल में भी गया। यहां दो दिन अलग-अलग रिश्तेदारी में रहा। तीन जुलाई को लखनऊ ले जाया गया। जहां से उसका सैंपल लिया गया था। इसके बाद वह उसी रात घर आ गया और चार जुलाई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित की पत्नी, तीन बेटियों, नाती को जांच के लिए भेज दिया। नगर पंचायत ने इलाके को सैनिटाइज कर संक्रमित व्यक्ति के मकान के आसपास के करीब ढाई सौ मीटर एरिया को बैरियर लगाकर सील कर दिया है। अब उसके संपर्क में आए सभी लोगों का सर्वे कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed