Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven years of rigorous imprisonment each for husband and mother-in-law

Shahjahanpur News: पति व सास को सात-सात वर्ष का कठोर कारावास

Sun, 08 Nov 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seven years of rigorous imprisonment each for husband and mother-in-law
शाहजहांपुर। दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत होने के मामले में सत्र न्यायालय ने पति और सास को दोषी ठहराया है। न्यायालय ने दोनों को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला कांट थाना क्षेत्र के गांव किशुरीहाई का है। रोजा थाना क्षेत्र के पैतापुर निवासी रामलाल ने बेटी करिश्मा (21) की शादी 15 मई 2022 को गांव किशुरीहाई निवासी राकेश के बेटे आशीष के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद पति आशीष, सास रूबी व अन्य ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर करिश्मा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2022 को आशीष, करिश्मा को मायके से विदा कराकर अपने घर ले आया। अगले दिन 16 दिसंबर को ससुराल में करिश्मा का शव फंदे से लटका मिला था। पिता रामलाल की तहरीर पर कांट थाने में पति आशीष, सास रूबी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आशीष और रूबी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने की। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आशीष और उसकी मां रूबी को आईपीसी की धारा 304बी, 498ए तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में दोषी पाया।
न्यायालय ने दोनों को धारा 304 बी में सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
--
किशोरी से छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष का कारावास

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी के दोषी को विशेष अदालत पॉक्सो ने चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मामला छह फरवरी 2022 का है। अभियोजन के अनुसार, तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की मानसिक मंदित और शारीरिक रूप से अपंग किशोरी रात करीब आठ बजे शौच के लिए जंगल की ओर निकली, तभी राकेश गंगवार ने तमंचा दिखाकर उसे पकड़ लिया। आरोप था कि उसने किशोरी के साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।

न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर राकेश गंगवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ख, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत दोषी ठहराया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण लीला यादव ने राकेश को चार वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक-एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed