फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven year old child crushed to death by tractor

सात साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Tue, 19 Apr 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Seven year old child crushed to death by tractor
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफानगर में वीरपाल के सात वर्षीय पुत्र कार्तिक को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे कार्तिक घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव का युवक ट्रैक्टर लेकर तेजी से गुजरा। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कार्तिक को कुचल दिया। बालक की मौत के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग गया। कार्तिक का खून से लथपथ शव देखकर मां रेखा, बहन रचना, चांदनी व भाई विपिन बिलख पड़े। इस बीच परिजन ने थाने पर खबर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चाचा दृगपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव के गंगासहाय ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए भतीजे कार्तिक को कुचल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed