फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   seven minors died due to fever

रहस्यमय बुखार से सप्ताहभर में सात बच्चों की जान गई

Tue, 08 Aug 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
seven minors died due to fever
child death

गांव मनोरथपुर सहसोबारी में करीब एक सप्ताह के अंदर रहस्यमयी बुखार की चपेट में आकर सात बच्चों की मौत हो गई। इसके चलते गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हरिपाल के अनुसार बेटे को बुखार आने पर वह 2 अगस्त की शाम जलालाबाद से दवा ले आए थे लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा 12 साल का बेटा आकाश भी बुखार की चपेट में है। दूसरी बच्ची लालमनि की चार वर्ष की संध्या है। एक जुलाई को बुखार आया दो जुलाई की सुबह जलालाबाद के प्राइवेट डॉक्टर से दवा दिलाई लेकिन तीन जुलाई की शाम उसकी मौत हो गई। फू ल सिंह की तीन वर्ष की बेटी सुभाषना की मौत भी तीन जुलाई को मौत हो गई। राकेश की आठ वर्ष की बेटी अनीता की आठ अगस्त की सुबह मौत हो गई। राजेश के 14 दिन के बेटे की भी बुखार आने के बाद मौत दो दिन पहले हो गई। लालू की दो वर्ष की बेटी दिव्यांशी की मौत भी इसी तरह के बुखार से चार अगस्त को हो गई थी। लालू भी अपनी बच्ची की दवा जलालाबाद के प्राइवेट डॉक्टर के यहां से ले गये थे। पंडे की नौ वर्ष की बेटी को पांच जुलाई को बुखार आ गया। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह के अंदर लगातार हुई सात मौतों से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed