{"_id":"6909097e0d35c591290ad76f","slug":"seven-e-rickshaws-and-48-two-wheelers-were-challaned-for-not-following-the-rules-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156749-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नियमों का पालन नहीं करने पर सात ई-रिक्शा और 48 दो पहिया वाहनों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नियमों का पालन नहीं करने पर सात ई-रिक्शा और 48 दो पहिया वाहनों का चालान किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी तिराहे पर मोबाइल फोन पर बात करते स्कूटी सवार से नाराजगी जताते सीओ यातायात
शाहजहांपुर। शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सोमवार को सीओ यातायात संजय कुमार खुद निकल पड़े। जीआईसी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सात ई-रिक्शा व 48 दो पहिया वाहनों के चालान कराए। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट व चार पहिया चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
अमर उजाला अभियान के तहत सोमवार को चाहे कुछ हो जाए...हेलमेट ये लगाएंगे नहीं, मोबाइल से बात भी करेंगे और हर नियम तोड़ेंगे... शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था तो रविवार के अंक में भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट मिलने वाले पेट्रोल... को फोकस किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीओ यातायात संजय कुमार दोपहर में जीआईसी तिराहे पर पहुंच गए। उन्होंने बिना हेलमेट चलने वालों पर शिकंजा कस दिया।
बिना हेलमेट व मोबाइल से बात करते हुए स्कूटी और बाइक सवारों को रोककर सीओ ने नाराजगी जताई और उनका चालान कराया। इस बीच ई-रिक्शों पर टेंट का सामान लदा मिलने पर उनका चालान कराया। सीओ ने बताया कि सात ई-रिक्शों व 48 हेलमेट नहीं लगाकर चलने वालों का चालान किया है। इसी तरह टीएसआई विनय पांडेय ने शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के पास खड़े चार पहिया वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
--
आईटीआई प्रशिक्षुओं को किया जागरूक
यातायात माह के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को यातायात के नियम बताए गए। सीओ यातायात ने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। शराब पीकर व मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने से बचने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने व राहवीर योजना का लाभ उठाकर 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह रोजा अड्डा पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पीटीओ आरपी गौतम भी मौजूद रहे।