{"_id":"68cdaebe0fd672742a0739fc","slug":"seven-accused-in-the-riot-outside-sadar-police-station-were-challaned-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153188-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सदर थाने के बाहर बवाल में सात आरोपियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सदर थाने के बाहर बवाल में सात आरोपियों का चालान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धार्मिक किताब पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद सदर बाजार थाने के सामने हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने सात लोगों का चालान कर दिया।
12 सितंबर की शाम सोशल मीडिया पर बहादुरगंज निवासी केके दीक्षित ने आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या में सदर बाजार थाने के सामने एकत्र हुए लोगों ने आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए बवाल किया था।
14 सितंबर को थाना सदर बाजार में करीब 150 से 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। शुक्रवार को सात लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद