{"_id":"6250867f1f2181293912efc7","slug":"servant-sold-property-as-son-grabbed-20-lakhs-shahjahanpur-news-bly4808296124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने बेटा बनकर बेच दी संपत्ति, 20 लाख हड़पने पर दर्ज धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर ने बेटा बनकर बेच दी संपत्ति, 20 लाख हड़पने पर दर्ज धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी नाजमा बेगम ने नौकर पर परिवार का फर्जी सदस्य का प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी संपत्ति को बेचकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि उनके पति अनवार हुसैन की मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक बेटी खुशनसीब गौसिया है। आरोप है कि उनके नौकर खुशहाल निवासी दिलाजाक ने उनके पति अनवार हुसैन का पुत्र बताकर परिवार का फर्जी सदस्य होने का प्रमाण पत्र एसडीएम कार्यालय से जारी करा लिया। इस प्रमाण पत्र का प्रयोग कर कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी अचल संपत्ति को बेचकर करीब 20 लाख रुपये हड़प कर लिए।
नाजमा बेगम की जानकारी में मामला आने के बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद प्रमाण पत्र को फर्जी घोषित करार दिया गया। उनके पति मरहूम अनवार हुसैन व मुख्तरी बेगम का खुशहाल पुत्र नहीं है, मात्र घरेलू नौकर था। पीड़िता का आरोप है कि एक मार्च को उसने खुशहाल से आपत्ति दर्ज कराई तो उसने उन्हें मोहल्ले के कई लोगों के सामने धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।