{"_id":"6910d06f1d75a323080f37b2","slug":"senior-general-manager-production-of-bajaj-sugar-mills-attacked-with-sharp-edged-weapon-seriously-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157312-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बजाज चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बजाज चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से जख्मी
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) पर हमले के बाद लगी भीड़। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) पवन कुमार गुप्ता पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर ने अपने दो पुत्रों के साथ धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों ने उनको बमुश्किल बचाया।
घटना आठ नवंबर की है। पवन कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को वह प्लांट गेट से कार्यालय की ओर जा रहे थे। उनके साथ स्टोर हेड परवीन सक्सेना भी थे। मिल के अंदर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर गांव उदरा टिकरी निवासी सूरजपाल ने अपने दो पुत्रों अनुज कुमार और अरुण कुमार के साथ उनको घेर लिया।
आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी, डंडे से प्रहार कर उनको गंभीर घायल कर दिया। साथ चल रहे परवीन ने शोर मचाते हुए उनको बचाया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी मौके पर आ पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ ही परवीन सक्सेना और अन्य कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले।
विज्ञापन
घटना के बाद कर्मचारी और मिल अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। घायल पवन गुप्ता को बंडा सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया। बंडा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में घटना का कारण नहीं बताया गया है।