फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Senior DCM reviews construction works

Shahjahanpur News: सीनियर डीसीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Tue, 18 Nov 2025 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Senior DCM reviews construction works
शाहजहांपुर। सीनियर डीसीएम रिचा शर्मा ने मंगलवार को रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के बाद कृभको खाद फैक्टरी की साइडिंग भी देखी। वहां खाद को वैगन में अपने सामने लोड कराया।
विज्ञापन

रोजा रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम ने साइडिंग का निरीक्षण किया। यहां पर नया प्लेटफाॅर्म के कार्य में तेजी लाने और समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बट वेल्डिंग प्लांट पर प्लेटफाॅर्म बनाने के लिए कहा। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर छह पर कार्य की गति बढ़ाने के लिए कहा। व्यापारियों के बैठने के लिए सीट डलवाने व प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद कृभको खाद फैक्टरी की साइडिंग में गईं। वहां वैगन को खुलवाकर उसमें माल लोडिंग की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन

--
चलती ट्रेन से गिरी महिला, यात्री ने बचाया

शाहजहांपुर। डाउनलाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से महिला धक्का लगने से गिर गई। उसे वहां खड़े यात्री ने खींचकर बचा लिया। अल्हागंज की रहने वाली महिला राज्यरानी एक्सप्रेस से आईं थी। ट्रेन के रुकने से पहले ही वह गेट पर जाकर खड़ी हो गईं। तभी धक्का लगने पर वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। उसे वहां खड़े यात्री ने खींच लिया। महिला के हाथ में काफी चोट आई। वह काफी देर तक जीआरपी थाने पर बैठी रही। उसके बाद परिवार वालों के साथ चली गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed