{"_id":"68aa1368852fe37a0102d48d","slug":"senior-citizens-demanded-redressal-of-their-problems-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-151052-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित कोषागार पेंशनर्स सभागार में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में उत्तराखंड की भांति राज्य सरकार के पेंशनर्स को आयु आधार पर अतिरिक्त पेंशन तथा कोविड काल में 18 माह का रोका गया महंगाई राहत भत्ता तत्काल दिए जाने की मांग की गई।
परिवहन व नगर निगम की बसों के किराये में अन्य प्रदेशों की भांति छूट दिए जाने, गन्ना शोध परिषद के पेंशनर्स को पूर्व की भांति पूर्ण पेंशन दिए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान समय से कराए जाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों व अस्पतालों में अलग काउंटर बनाए जाने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा अपर निदेशक कोषागार बरेली मंडल से पेंशन स्वीकृत प्राधिकार पत्र की स्वीकृति की प्रति पेंशनर को नहीं भेजे जाने से होने वाली परेशानी पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी ने पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किए जाने की भी मांग की। बैठक में जिला महासचिव सत्य प्रकाश तिवारी, प्रेमपाल सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजेश चंद्र शुक्ला, विजय शंकर पांडे, हर प्रसाद पांडेय सहित कई पेंशनर मौजूद रहे। संवाद