फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   semramau dskshni shajhanpur

झोलाछाप से दवा लेने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 20 Jul 2019 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
semramau dskshni shajhanpur
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। झोलाछाप से दवा लेने के बाद महिला की हालत अचानक और बिगड़ गई। पति उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहा था, तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ददऊ निवासी 26 वर्षीय मानवती अपने पति बबलू के साथ साइकिल से हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव कैथा गौटिया स्थित मायके जा रहीं थी। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बबलू उसे लेकर दिलावरपुर स्थित एक झोलाछाप नरेंद्र वर्मा के पास पहुंचा, जहां उसने पत्नी को दवा दिलाई। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। उसने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलवाई और उससे पत्नी को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था, तभी रास्ते में गांव गुआंरी के पास मानवती ने दम तोड़ दिया। पति शव गांव लेकर पहुंच और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर झोलाछाप नरेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के एक बेटी शालू पांच वर्ष की है। मानवती की शादी को नौ वर्ष हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed