{"_id":"6a1096172db373e129031125","slug":"selling-diesel-and-petrol-from-an-illegal-fuel-pump-fir-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174088-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध फ्यूल पंप से बेच रहे थे डीजल-पेट्रोल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध फ्यूल पंप से बेच रहे थे डीजल-पेट्रोल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
रोजा के गांव डींगुरपुर अर्सलानी में अवैध पंप को सीज करते अधिकारी। स्रोत : पूर्ति विभाग
शाहजहांपुर। अवैध फ्यूल पंप से डीजल-पेट्रोल बेचे जाने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सील कर दिया। संचालक और दो कर्मचारियों के खिलाफ रोजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रोजा थाना क्षेत्र के डींगुरपुर अर्सलानी में अनधिकृत रूप से डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रुचि मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक सदर संजय यादव, बांट-माप निरीक्षक अरविंद मिश्रा की संयुक्त टीम ने जांच की। टीम को मौके पर एक डिस्पेंसिंग यूनिट लगी हुई मिली। जिसमें पेट्रोल एवं डीजल की नोजल लगी थी। यहां से फ्यूल बेचे जाने की बात सामने आई।
मौके पर मिले मुकरमपुर गांव के अमन कुमार और रॉकी ने बताया कि इस पंप का नाम माई इंडीफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड है। पंप के मालिक मदनापुर के बौरी गांव के रहने वाले राजाबाबू फौजी हैं। दोनों कर्मचारी आठ हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करते हैं। उनके पास पंप से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
पंप परिसर में दो भूमिगत टैंक हैं और दो कमरे का कार्यालय भी बना हुआ है। भूमिगत टैंकों में लगभग सौ लीटर डीजल और तीन सौ लीटर पेट्रोल है। इस पर फ्यूल की सैंपलिंग की गई और पंप सील कर दिया गया। रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।