फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Self-help group sets up stall at Noida International Trade Show.

Shahjahanpur News: नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूह ने लगाया स्टाल

Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Self-help group sets up stall at Noida International Trade Show.
नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में बंडा के स्वयं सहायता समूल नैचुरो फार्मिंग का लगा स्टॉल। स्रोत: समू
शाहजहांपुर। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चले इंटरनेशनल ट्रेड शो में बंडा के पटना गांव के नैचुरो फार्मिंग स्वयं सहायता समूह ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार जैविक उत्पादों का स्टाल लगाया। पांच दिन तक चले ट्रेड शो में लोगों ने जैविक गुड़, गन्ने का सिरका, सहजन की गोलियां और चूर्ण समेत अन्य उत्पादों की खरीदारी की। समूह की करीब 25 से 30 हजार रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन

पटना गांव निवासी नीतू सिंह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अगस्त 2024 से नैचुरो फार्मिंग स्वयं सहायता समूह चला रही हैं। समूह में गांव की 10 महिलाएं जुड़ी हैं। महिलाएं गन्ने का सिरका, जैविक गुड़, हल्दी, खांड, सहजन की गोलियां और चूर्ण, करी पत्ता और तुलसी के पत्तों समेत कई उत्पाद तैयार करती हैं। इन उत्पादों के लिए जैविक खेती भी समूह की महिलाएं ही करती हैं।
विज्ञापन


समूह ने बंडा क्षेत्र में बिलसंडा रोड पर अपना प्लांट लगाया है। यहीं पर समूह की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रसंस्कृत कर पैकिंग की जाती है।
सदस्य सीमा ने बताया कि समूह को हर साल करीब दो से तीन लाख रुपये की आय हो जाती है। इससे जुड़ी महिलाओं को भी नियमित आमदनी हो रही है। समूह की ब्रांडिंग का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीएमएम प्रदीप यादव ने बताया कि नैचुरो फार्मिंग स्वयं सहायता समूह ने नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले का प्रतिनिधित्व किया। समूह के उत्पादों की बेहतर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed