फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seized the presidential chair Alok Dwivedi

अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हुए आलोक द्विवेदी

Wed, 17 Feb 2016 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seized the presidential chair Alok Dwivedi
 सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार युवा अधिवक्ता आलोक द्विवेदी साथियों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी राम भरोसे लाल को 29 मतों से पराजित किया। द्विवेदी को 1200 वोटों में से सर्वाधिक 333 और लाल को 304 मत मिले। छह मत निरस्त हुए। इसी तरह महासचिव पद पर उमेश सिंह चौहान विजेता घोषित किए गए। उन्हें 544 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार मिश्र को 383 मत मिले।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। तीसरे स्थान पर रहे राज कुमार दीक्षित को 187, चौथे स्थान पर रहे अचल कुमार सक्सेना को 143 और जसविंदर सिंह बजाज को 122 मत ही मिल सके और वह पांचवें स्थान पर आए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 516 मत हासिल करने वाले अभय कुमार विजेता बने, उन्होंने राम नरेश मिश्रा को पराजित किया। मिश्रा को 303 वोट मिले, 19 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद के दोनों पदों पर मो. सलीम अंसारी और शिवकांत मिश्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 501 वोट प्राप्त करने वाले मुकेश यादव विजेता बने। उन्होंने अवनीश मिश्र को पराजित किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर 552 मत लेकर राजीव कुमार मिश्र विजेता बने, जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिशु पाल सिंह को 536 वोट मिल सके। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर 481 वोट हासिल करने वाले ओम सिंह, 433 वोट पाने वाले गोपाल कृष्ण दीक्षित और 404 वोट पाने वाले संजय सिंह यादव विजयी घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरेंद्र राजवंशी, उमर अली खान, अब्दुल मोइस सिद्दीकी, राज कुमार चौहान, संदीप कपूर, विनय सिंह, अश्वनी शर्मा, आदर्श मिश्रा, दीपक वर्मा, नदीम अहमद, राज नरायन गुप्ता और रिचा सक्सेना निर्विरोध नामित हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चुनाव प्रभारी विनोद कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी आशीष त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह यादव और अनूप कुमार सक्सेना की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वोट डालने में वकीलों में काफी उत्साह दिखा। व्यवस्था में कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed