फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Security of Ganga Expressway's runway increased

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Security of Ganga Expressway's runway increased
जलालाबाद में हवाई पट्टी पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। स्रोत : पुलिस
जलालाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां मोबाइल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इसके चारों ओर 24 घंटे पीआरवी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


पीरू गांव के पास बनी इस हवाई पट्टी को इसके सामरिक महत्व को देखते हुए तैयार किया गया है। आपात स्थिति में वायु सेना के लिए बरेली के त्रिशूल एयरबेस के बाद विमानों के उड़ान भरने और उतरने के लिए पाकिस्तान और चीन सीमा के नजदीक यही इकलौती हवाई पट्टी है। वायुसेना इस हवाई पट्टी पर रात में भी विमानों को लैंड व टेक ऑफ कराने का अभ्यास कर चुकी है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा न होने के बावजूद हवाई पट्टी क्षेत्र में उड्डयन से जुड़ीं सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि हवाई पट्टी क्षेत्र में अतिबरा गांव की पुलिया प्रथम व द्वितीय, गांव दियुरा की पुलिया और चांदपुर व पीरू में पुलिस की 24 घंटे पिकेट ड्यूटी रहेगी। साथ ही हवाई पट्टी पर एक पीआरवी टीम और पुलिस का मोबाइल दस्ता मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यहां भी किए गए सुरक्षा के खास इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से हवाई पट्टी के बाद क्षेत्र के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील संस्थान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (डीबीओआर) है। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कोला मोड़ के पास स्थित इस संस्थान की सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीबीओआर के अलावा कलक्टर गंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर हाईवे को क्रॉस करने वाले फ्लाईओवर के अलावा परशुराम मंदिर और नगरिया स्थित सीएचसी पर 24 घंटे पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed