फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Secretly cut down Eucalyptus and Semal trees

चोरी छिपे काट डाले हरे-भरे पेड़

Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Secretly cut down Eucalyptus and Semal trees
गांव जसवंतनगर के पास कटे पड़े पेड़ - फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव जसवंतनगर में शनिवार रात नदी किनारे खड़े यूकेलिप्टिस और सेमल के चोरी छिपे काट डाले गए। सूचना के बाद भी वनकर्मियों ने मौका मुआयना करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि नदी किनारे खड़े पेड़ सरकारी संपत्ति हैं, लेकिन शनिवार रात पेड़ कटवा दिए गए। पेड़ कटने की सूचना वनकर्मियों को दी गई लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, वनकर्मियों को सूचना होने की जानकारी पर ठेकेदार कुछ लकड़ी को भरवाकर मौके से चला गया। वनकर्मियों की लापरवाही पर लोगों ने रेंजर को सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रेंजर डीएस यादव ने बताया कि कि वह सरकारी काम से बाहर हैं। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर पेड़ कटने की जांच कराई जाएगी। पेड़ काटने की परमीशन के बारे में उनको जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। पेड़ गांवसभा की संपत्ति हैं कि खेत स्वामी के हैं, यह स्पष्ट नहीं है। लेखपाल को सूचना देकर पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed