फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Secretary should connect the beneficiaries with cooperatives: DM

लाभार्थियों को सहकारिता से जोड़ें सचिव : डीएम

Tue, 16 Sep 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Secretary should connect the beneficiaries with cooperatives: DM
एम पैक्स के कार्यक्रम में सदस्य को किट वितरित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व जिला सहकारी बैं
शाहजहांपुर। एम पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर रणनीति निर्धारण एवं किट वितरण समारोह कार्यक्रम सोमवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय स्थित नमो सभागार में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्यों से बड़े से बड़े लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। डीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी और फॉर्मर रजिस्ट्री के लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर सहकारिता परिवार से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि जनपद अन्य योजनाओं की तरह प्रदेश में सहकारिता की सदस्यता में अव्वल रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक सभापति डीपीएस राठौर ने कहा कि कृषक पंजिका होने से किसानों को सुविधा मिलने के साथ-साथ वे निर्वाचन में भी सशक्त भागीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सदस्यता महाअभियान प्रथम की तरह पूर्ण मनोयोग से जुट कर लक्ष्य हासिल करने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें और नया कीर्तिमान स्थापित करें।

इस दौरान पैक्सफैड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सहायक अयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, जिला सहकारी अधिकारी हरिकेष परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed