{"_id":"63583ab5de59e555767e46e3","slug":"seats-full-in-trains-extra-buses-arranged-for-sisters-shahjahanpur-news-bly5018652136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें में सीटें फुल, बहनों के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें में सीटें फुल, बहनों के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भैया दूज बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। भाइयों का तिलक करने बहनें दूरदराज से उनके घर पहुंचेंगी। बहनों को असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। वहीं ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हैं। ऐसें में बहनों को भाई के घर पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ सकती है।
एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि भैया दूज पर दिल्ली, बरेली, लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं। इसके साथ ही लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। दिल्ली के लिए 60 बसें, बरेली के लिए चार, कानपुर के लिए दो तथा लखनऊ के लिए तीन बसें अतिरिक्त चल रही हैं। कुल मिलाकर 183 बसें चलाई जा रही हैं, इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चली हैं। लोकल रूट पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों के फेरे बढाए हैं, जिससे पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर तहसीलों के सीमावर्ती गांवों से होकर बसें गुजरेंगी। उधर, ट्रेनों में पहले से आरक्षण वाली सीटें फुल होने की वजह से जगह मिलना मुश्किल है। शाहजहांपुर रूट पर स्पेशल ट्रेन भी एक ही चलाई गई है। ट्रेनों का संचालन भी देरी से हो रहा है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
लगातार ड्यूटी पर रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
अतिरिक्त बसों को चलाने के साथ ही परिवहन निगम बिना छुट्टी लिए ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी देगा। रोडवेज ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि का एलान किया है। अगर कोई चालक-परिचालक तय दिनों तक रोज 300 किमी बस चलाएगा, उसको चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। नौ दिन उपस्थित रहने पर प्रतिदिन तीन सौ या इससे अधिक किमी का बस संचालन करने पर साढ़े तीन सौ प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये दिए जाएंगे।