{"_id":"84781ae8199623a31a87c319616d69d1","slug":"sdm-office-began-picketing-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पांच जनवरी को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं कराए जाने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्या का निदान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मैकूलाल यादव और तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि पांच जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की गई थी, लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। धरना स्थल पर प्रेमराज गौतम, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, गिरजाशंकर, शिवपाल, रामेश्वर, विमलेश कुमार, प्रयागदत्त, प्रताप सिंह, राजेंद्र, मुनीश, संतोष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन