{"_id":"5927172c4f1c1b675d536874","slug":"sdm-of-jalalabad-tilhar-and-kalan-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद, तिलहर और कलान के एसडीएम का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद, तिलहर और कलान के एसडीएम का तबादला
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईएएस और आईपीएस के बाद अब सरकार ने बड़े पैमाने पर पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। बृहस्पतिवार को शासन ने 174 उप जिलाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। जल्द ही बड़े पैमाने पर एडीएम स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किए जाने की संभावना है।
जारी सूची के मुताबिक शाहजहांपुर जिले में तैनात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिशंकर यादव को मथुरा, जलालाबाद के एसडीएम पदम सिंह को ललितपुर, कलान के एसडीएम रामशंकर को इलाहाबाद और तिलहर के एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह को सिद्धार्थनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही मेरठ से डिप्टी कलक्टर, राकेश कुमार सिंह, जालौन से मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, गाजीपुर से चंद्रप्रकाश सरोज, मथुरा से डॉ. वैभव शर्मा मथुरा और जौनपुर से प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर सत्यप्रिय सिंह यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन