{"_id":"69b31bd970c6755c250a62c2","slug":"sda-starts-searching-for-land-to-build-township-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-167804-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टाउनशिप बनाने के लिए एसडीए ने जमीन की तलाश शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टाउनशिप बनाने के लिए एसडीए ने जमीन की तलाश शुरू की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) अब टाउनशिप विकसित करने जा रही है। इसके लिए एसडीए के अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। किसानों की सहमति पर न्यूनतम 25 एकड़ तक जमीन कॉम्पैक्ट एरिया में होनी चाहिए। भूमि मिलते की टाउनशिप बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लोगों को प्राधिकरण की कॉलोनी में अच्छे आवास मिल सकेंगे।
प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में टाउनशिप बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है। प्राधिकरण सीमा के तहत किसानों से सीधे भूमि क्रय की जाएगी। यह भूमि किसानों की सहमति और समझौते के आधार पर लेना प्रस्तावित है। किसान भूमि के अभिलेख लगाते हुए बंद लिफाफे में अपना प्रस्ताव प्रार्थना पत्र के साथ कार्यालय में 31 मार्च तक दे सकते हैं।
प्रस्ताव के साथ आवेदनकर्ता को अपनी भूमि की मूल्य के संबंध में स्पष्ट करना होगा। आवेदनकर्ता को यह भी घोषणा करना होगी कि उसने प्रस्तुत भूमि को कहीं भी बंधक नहीं बनाया है और किसी के पक्ष में एग्रीमेंट नहीं किया है।
विज्ञापन
-- -- -
टाउनशिप के लिए कम से कम 25 से 100 एकड़ तक जमीन ली जा सकती है। जमीन पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। जमीन मिलते ही टाउनशिप का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- अजय त्रिपाठी, सचिव विकास प्राधिकरण