फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDA Issues Notices to 25 Marriage Lawns

Shahjahanpur News: एसडीए ने 25 मैरिज लॉनों को जारी किए नोटिस

Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
SDA Issues Notices to 25 Marriage Lawns
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने शहर में संचालित मैरिज लॉनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीए की ओर से शहर में संचालित 25 मैरिज लॉनों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक माह के अंदर संबंधित समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद दस्तावेज जाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित संचालक निर्धारित अवधि में भवन मानचित्र स्वीकृति, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन विभाग की एनओसी, विद्युत सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक मानकों से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में अभिलेख प्रस्तुत न करने या मानकों का अनुपालन न पाए जाने की स्थिति में संबंधित मैरिज लाॅनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीए की ओर से सभी मैरिज लॉन संचालकों से अपील की है कि वे समय से आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर नियमों का पालन करें। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जो शेष मैरिज लॉन हैं, उनको भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed