{"_id":"61e5bf95290c826eca780375","slug":"schools-will-remain-closed-till-23-teacher-staff-will-be-present-shahjahanpur-news-bly4728376180","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षक व स्टाफ रहेगा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षक व स्टाफ रहेगा मौजूद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के कक्षा एक से लेकर के आठ तक के सभी माध्यमों के स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय बंद रहने की स्थिति में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय में उपस्थित नहीं होना है, लेकिन विद्यालय का समस्त स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेगा।
कोविड प्रोटोकाल एवं शासनादेश द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया अनुपालन करना होगा। मान्यता प्राप्त, अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आनलाइन शैक्षणिक कार्य के लिए विद्यालय प्रबंध समिति समुचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। विधानसभा निर्वाचन 2022 संबंधी कार्य एवं अन्य प्रशासकीय कार्य के लिए समय-समय पर निर्गत शासनादेशों के पालन को शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थित विद्यालय में अनिवार्य की गई है।
बीएसए सुरेंद्र सिंह ने निर्देशित किया है कि जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अन्य बोर्ड के विद्यालयों में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यदि किसी विद्यालय में निर्वाचन व अन्य कार्य प्रभावित होते है तो उसके लिए सम्बन्धित प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधनाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को दोषी मानते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद