फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools opened but only a few children reached

स्कूल खुले, मगर पहले दिन गिने-चुने बच्चे ही पहुंचे

Fri, 17 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Schools opened but only a few children reached
तिलहर का तहसील के सामने स्थित कंपोजिट विद्यालय विरियागंज में बैठे पांच बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए, लेकिन गर्मी के चलते गिने-चुने बच्चे ही पहुंचे। वे भी दोपहर 12 बजे से पहले ही घर लौट गए। शिक्षकों की मानें तो अभी बच्चों के पास किताबें भी नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें पुरानी पुस्तकों से ही काम चलाना पड़ेगा। पहले दिन अधिकतर स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बना। जिन स्कूूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, वहां बच्चों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा से हुई कक्षाओं की शुरुआत
भावलखेड़ा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में प्रथम दिन कम ही बच्चे आए। छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को प्रार्थना कराई गई। भीषण गर्मी के कारण कक्षाओं में बच्चों का हाल खराब हो गया। अधिकतर अभिभावक ही बच्चों को छुट्टी से पहले वापस ले गए।
विज्ञापन

फर्श पर बैठना मुश्किल, परेशान रहे बच्चे
किला स्थित विद्यालय में बृहस्पतिवार को गिने-चुने ही बच्चे पहुंचे। छात्र-छात्राओं को कक्षा में दरी पर बैठाया गया। एमडीएम खाने के बाद बच्चों ने अपने घर की राह ली। इस बीच शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने के लिए मोहल्लों में संपर्क करने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूडो खेलकर बिताया समय
भावलखेड़ा के मकरंदपुर स्कूल में सुबह अपेक्षा के अनुरूप बच्चे नहीं आए। इसके चलते शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय गेम खिलाया। बच्चों ने लूडो खेलकर समय काटा। इस बीच शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई।
तीन बच्चे आए, उन्हें भी अभिभावक ले गए
नगर क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय बहादुरगंज का सन्नाटा बृहस्पतिवार को भी नहीं टूट सका। सुबह प्रधानाध्यापक इमरान सईद, सहायक खुशबू सबूर समय से पहुंचे, लेकिन बच्चे मात्र तीन ही आए। बच्चों को बैठाकर होमवर्क दिया गया। करीब 11 बजे बच्चों के अभिभावक पहुंचे और शुक्रवार से नियमित स्कूल भेजने की बात कह साथ ले गए।
समय से पहले कर दी गई छुट्टी
बंडा। गांव बिलंदपुर कुरसंडा के प्राथमिक स्कूल में दोपहर 12.15 बजे में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार और शिक्षामित्र तय्यब खां मिले। बताया कि स्कूल में 75 बच्चे पंजीकृत हैं। मौके पर एक भी छात्र मौजूद नहीं था। प्रदीप कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण 12 बजे छुट्टी कर दी गई है। वहीं पुवायां कस्बे में प्राथमिक स्कूल प्रथम में 137 बच्चे दर्ज हैं। दिन में 11 बजे यहां 70 के करीब बच्चे थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि पहले दिन 78 बच्चे स्कूल आए थे। दोपहर साढ़े बारह बजे छुट्टी करने का आदेश है। गर्मी के कारण 12.25 पर छुट्टी कर दी गई। संवाद

विद्युत कनेक्शन नहीं, पसीने से बच्चे बेहाल
तिलहर। बिरियागंज के कंपोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य तरन्नुम बेबी ने बताया कि बुलाने पर बमुश्किल 5 बच्चे ही आए। 11:15 बजे प्राथमिक विद्यालय गांव गुरुगवां में करीब 25 बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ते मिले। स्कूल में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण बच्चे परेशान दिखे। प्रधानाचार्य निशी ने बताया कि 40 बच्चे ही आए। 11:45 बजे प्राथमिक विद्यालय कुंवरगंज, मौजमपुर में सिर्फ पांच बच्चे आए थे जो घर चले गए। यहां भी बिजली व्यवस्था नहीं है। 11:55 बजे कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौजमपुर में 156 बच्चों में से केवल एक छात्रा आई थी। 12:25 बजे उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गांव तालबीपुर दियुरिया में बच्चों की छुट्टी हो गई थी। प्रधानाचार्य उदित शर्मा ने बताया कि 20 बच्चे आए थे, जिनकी अभी छुट्टी की है। बिजली कनेक्शन न होने से बच्चे परेशान रहते हैं। बीईओ डीएल राणा ने बताया कि दो-चार दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय गुरुगवां में उपस्थित बच्चे। संवाद

प्राथमिक विद्यालय गुरुगवां में उपस्थित बच्चे। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

प्राथमिक स्कूल किला में पढ़ाई करते  बच्चे । संवाद

प्राथमिक स्कूल किला में पढ़ाई करते बच्चे । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

अंटा रोड स्थित प्राथमिक स्कूल बंद पड़ा । संवाद

अंटा रोड स्थित प्राथमिक स्कूल बंद पड़ा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed