फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School watchman's body found hanging from a tree

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव

Tue, 21 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
School watchman's body found hanging from a tree
कौकीदार राजेश पाठक का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव गुनारा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के चौकीदार राजेश पाठक (52) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीमारी के चलते चौकीदार कुछ दिनों से अवसाद में था।
विज्ञापन

थाना कांट के गांव मदरौली निवासी राजेश पाठक जलालाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चौकीदार थे। वह मोहल्ला खेड़ा स्थित राजू दुबे के मकान में परिवार सहित किराये पर रहते थे। राजेश रात में स्कूल की चौकीदारी करते थे। यहां पर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के दो जवानों की भी ड्यूटी रहती थी। रविवार रात राजेश स्कूल में ही थे और ड्यूटी पर पीआरडी का जवान जगवीर भी था। ड्यूटी खत्म होने के बाद जगवीर सुबह पांच बजे अपने घर चला गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे पीआरडी का दूसरा जवान उदयवीर शर्मा ड्यूटी पर पहुंचा। तब स्कूल के गेट का ताला अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर न मिलने पर उसने राजेश के मोबाइल पर कई बार कॉल की। संदेह होने पर उदयवीर स्कूल की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर पहुंचा। उसे राजेश का शव गार्ड रूम के पीछे खड़े पेड़ पर प्लास्टिक की पतली रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि जांच में राजेश के बीमारी के चलते परेशान होने और अवसाद में होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुबह सात से नौ बजे के बीच की घटना
सोमवार सुबह सात बजे सीमा ने अपने पति राजेश पाठक से मोबाइल पर बात की थी। सीमा के मुताबिक बातचीत में उनके किसी प्रकार के तनाव में होने का भान नहीं हुआ था। उन्होंने दस बजे आने की बात कही थी। पीआरडी जवान जब सुबह नौ बजे पहुंचा तो शव पेड़ से लटका मिला। अनुमान है कि सात से नौ बजे के बीच ही राजेश की मृत्यु हुई। घर में पत्नी सीमा के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी निवासी रविंद्र ने सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 27 वर्षीय रविंद्र खेती-बाड़ी करते थे। उनकी पत्नी क्रांति इन दिनों मायके में हैं। उनके तीन बच्चे भी है। रविवार सुबह रविंद्र ने मकान में कमरे में जाकर कुंडी लगा ली और रस्सी को कुंडे में डालकर फंदे पर लटक गए।

काफी देर तक अंदर से कोई आहट नहीं होने पर परिजन ने दरवाजा भड़भड़ाया। जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर शव को लटका देखकर परिजन की चीख निकल गई। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। जबकि रविंद्र के ससुरालीजन ने पोस्टमार्टम की मांग की थी, जिसके आधार पर पंचनामा भरा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed