{"_id":"5dc46b378ebc3e5b012622b3","slug":"school-shahjahanpur-news-bly3832214135","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में स्वेटर बांट डीएम े सेंकी रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में स्वेटर बांट डीएम े सेंकी रोटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय सिंधौली और ढकिया में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। इस दौरान डीएम और एसपी ने रसोईघर में तैयार हो रहे मिड-डे-मील की जांच कर स्वयं रोटियां भी सेंकीं।
डीएम और एसपी ने दोनों प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनसे शिक्षण कार्य संबंधी जानकारी भी ली। स्वेटर बांटने के बाद अधिकारी द्वय ने रसोईघर में जाकर एमडीएम के अंतर्गत तैयार हो रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता भी परखी और रसोइयों के सामने गैस चूल्हे पर रोटियां भी सेंकी। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई और प्रधान अध्यापक को स्वच्छ और गुणवत्तापरक भोजन बनवाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में डीएम और एसपी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधौली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य भी किया। उन्होंने कक्षा 10 के बच्चों को गणित और कक्षा नौ के बच्चों को हिंदी पढ़ाई। इस बीच डीएम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी और कहा कि वह घर में जाकर अपने माता-पिता को भी जागरूक करें। गांव में पराली जलाने से भी रोकें। एसपी ने थाना सिंधौली का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने में मुकदमों से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसडीएम पुवायां सौरभ भट्ट, बीएसए राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।