फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   school bsa student,sports activity

जेबां की टीम ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
school bsa student,sports activity
पुवायां में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : POWAYAN
पुवायां। बीआरसी परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में विजेता हुए बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। न्याय पंचायत जेबां की टीम ओवरआल चैंपियन रही।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अरमान, विक्रांत, विजय, बालिका वर्ग में शिफा, फरहीन, नैना ऊंची कूद प्राथमिक बालक वर्ग में प्रदीप, मुबीन, रहमान, बालिका वर्ग में सिम्मी, हुस्ना, शिफा ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में पंकज, शकील, सूरज, बालिका वर्ग में प्रियंका, संध्या और काव्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

न्याय पंचायत जेबां की टीम ओवरआल चैंपियन रही। प्राथमिक स्कूल मठिया के बच्चों ने वंदेमातरम और अभिनय गीत प्रस्तुत किया। गीत में स्वच्छ भारत, समग्र शिक्षा, पौधरोपण, खेलो इंडिया आदि अभियानों को दर्शाया गया। अभिनय गीत की काफी सराहना की गई। विधायक चेतराम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और बच्चों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ अमित सिंह, अजीत मिश्रा, अमन कुमार ने भी पुरस्कार वितरण किया और खेलों के महत्व को बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार, नितिन मिश्रा ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान राकेश रोशन, श्याम कुमार त्रिवेदी, विनोद सिंह, राजीव गुप्ता, अजय पांडे सहित तमाम छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed