फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satellite bus station work is 80 percent complete, likely to be handed over in two months

Shahjahanpur News: सेटेलाइट बस अड्डे का कार्य 80 प्रतिशत पूरा, दो महीने में सुपुर्द होने की संभावना

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Satellite bus station work is 80 percent complete, likely to be handed over in two months
शाहजहांपुर। परिवहन निगम का रोजा में बनने वाले सेटेलाइट बस अड्डे का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया। इसी तरह शहर के अंदर बस अड्डे का कार्य ने तेजी पकड़ ली है। दोनों ही परियोजनाएं दो महीने में परिवहन निगम को सुपुर्द होने की संभावना है।
विज्ञापन

अहमदपुर निवाजपुर में 12.48 करोड़ की लागत से सेटेलाइट बस अड्डा, पुवायां रोड पर 10.59 करोड़ रुपये से बस डिपो कार्यशाला और 18.19 करोड़ से शहर के अंदर वाले बस अड्डे के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

17 जनवरी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिलान्यास किया था। भवन को अप्रैल 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था लेकिन कार्य तेज गति से नहीं होने के कारण पूर्ण नहीं हो सका। सेटेलाइट बस अड्डे पर 80 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के अंदर और बाहर अभी फर्श तक नहीं बना है। अन्य कार्य भी अधूरे पड़े हैं। इसी तरह शहर के अंदर बस अड्डे की दूसरी मंजिल को तैयार किया जा रहा। मुख्यद्वार भी बनाया जा रहा है। एआरएम रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि दो महीने में दोनाें ही बस अड्डे कार्यदायी संस्था द्वारा निगम को आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed