{"_id":"621a86a50c8db567e474e19c","slug":"sarvsamaj-hitaya-morcha-demonstrated-shahjahanpur-news-bly4767098114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर सर्वसमाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर सर्वसमाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सर्वसमाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। आरोप लगाया कि जिले में संचालित पेट्रोल व डीजल पंपों के कर्मचारी घटतौली करते हैं। शासन की ओर से पारदर्शी पाइप लगाकर पेट्रोल-डीजल बिक्री के निर्देश हैं, लेकिन पालन नहीं किया जा रहा।
उपभोक्ता को तौल कर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने, राशन उठान के नाम पर कोटेदारों से एक हजार रुपये प्रतिमाह अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की गई। साथ ही बहादुर खान के मकबरे का सौंदर्यीकरण कराने, हॉकी क्लब का कायाकल्प कराकर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने, रोजा में शाहजहांपुर-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण कराने की मांग भी शामिल है।
21 मार्च तक निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नवी आजाद, प्रदेश सचिव तौसीफ अली, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, जिलाध्यक्ष अजीम रजा, महासचिव राकेश कुमार, मो. लईक, कुर्बान अली, याकूब खां, मो. रफी, आलेनबी, अकील अहमद आदि शामिल रहे।