फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarthauli won the cricket tournament by defeating Lakhnaur

Shahjahanpur News: सरथौली ने लखनौर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 16 Jun 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sarthauli won the cricket tournament by defeating Lakhnaur
कुर्रियाकलां में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता को ट्राॅफी देते पूर्व जिला पंचायत सदस्य न
कुर्रियाकलां। गांव के पंडित मगन मिश्रा के मैदान पर आयोजित मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सरथौली और लखनौर की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सरथौली ने लखनौर की टीम को 95 रन से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

इससे पहले, लखनौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। बल्लेबाजी करने उतरी सरथाैली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 247 रन बनाए। इसमें राहिल ने 160 रन और मुन्ना ने 50 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में लखनौर की टीम के ओपनर बैट्समैन मुकर्रम और गप्पू ने अच्छी शुरुआत कर चार ओवर में 62 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

हालांकि, आठ ओवर में 110 रन पर पांच विकेट गिर गए। इससे लखनौर की टीम का मनोबल टूट गया और वह 152 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के राहिल को 160 रन बनाने और पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्रॉफी पूर्व सदस्य जिपं नीरज मिश्रा ने दी। व्यवस्था में वीर मिश्रा, प्रतीक पांडेय, धनंजय राठौर, गोपाल त्रिवेदी, सर्वेश तिवारी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed