फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sarrafa employee fallen by train, died

सर्राफा कारीगर की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

Wed, 20 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
sarrafa employee fallen by train, died
स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्या मौके पर पहुंचे और मृतक की जेब में पड़ा मोबाइल बज रहा था। जिसको रिसीव करने पर जीआरपी को पता चला कि मृतक थाना तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी एडवोकेट रामचन्द्र रस्तोगी का 38 वर्षीय बेटा सुशील है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के साले प्रदीप ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी आरती सहित साले की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गया था। पत्नी आरती व बच्चों मुस्कान व देवांश को कार से घर भेज दिया। खुद सद्भावना एक्सप्रेस से शाहजहांपुर के लिये रवाना हुए थे। सोमवार को शाम लगभग सात बजे उन्होंने पिता फोन करके बताया था कि देहरा या किसी अन्य ट्रेन से तिलहर आ जाएंगे, जब देर रात तक वह घर नहीं आए तो परिवार वालों ने मोबाइल पर संपर्क किया, मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। घटना की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed