फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sarak

रिंग रोड के काम में अब अटका जमीन का रोड़ा

Tue, 27 Aug 2019 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
sarak
शाहजहांपुर। शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए बन रहे रिंग रोड के काम में एक बार फिर रोड़ा अटक गया है। पहले टेंडर होने में देरी, फिर निर्माण सामग्री में मानकों की कमी और अब निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने की समस्या आन खड़ी हो गई है। जिस कारण रिंग रोड़ का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर सीट से विधायक व प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयासों से रिंग रोड के निर्माण को शासन से 95.31 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई थी। शासन से बजट की पहली किश्त के रूप में 34.5 करोड़ रुपये मिलने के बाद रिंग रोड के निर्माण का काम शुरू करा दिया गया था। पहले चरण में 12 किलोमीटर भाग पर मिट्टी बिछाने काम किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक अब तक रिंग रोड का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा कराया जा चुका है। लेकिन निर्धारित रास्ते में पड़ने वाले सल्लिया गांव के लोगों ने रिंग रोड के लिए अपनी जमीन देने से इंकार कर दिया है। जहां से रिंग रोड को नेशनल हाइवे 24 से जोड़ा जाना है। ऐसे में एक बार फिर से रिंग रोड के निर्माण कार्य में रोड़ा अटक रहा है। जिससे निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिंग रोड हाइवे स्थित नगरिया मोड़ से गोपालपुर, रज्जवनगर, शहबाजनगर, सतवां खुर्द, पैना, चिनौर, नियामतपुर, अटसलिया, सल्लिया होते हुए लखनऊ-दिल्ली हाइवे को जोड़ने का काम करेगा। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोला गोकर्णनाथ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी शहर से बाहर ही निकल जाएंगे। इस मार्ग के बीच गर्रा नदी पर पुल और रेल लाइन पर ओवरब्रिज भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्लिया गांव के लोग रिंग रोड के लिए अपनी जमीन नहीं देना चाहते। उनका कहना है कि सरकारी रेट पर वह अपनी बेशकीमती जमीन को नहीं बेचेंगे। इसके चलते रिंग रोड के निर्माण का काम प्रभावित हो रहा है।
ओमप्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed