फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanjay Singh became the National Senior Vice President of Teachers Federation of India

Shahjahanpur News: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संजय सिंह

Mon, 27 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh became the National Senior Vice President of Teachers Federation of India
संजय सिंह, ​शिक्षक नेता। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। दिल्ली के संविधान क्लब में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें शाहजहांपुर के संजय सिंह को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अर्चना तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

संजय सिंह ने बताया कि बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिम्मेदारी दी गई। जिले के दोनों शिक्षक नेताओं के चयन पर खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।
विज्ञापन

देशभर के शिक्षक इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं। सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक महारैली आयोजित की जाएगी। दोनों नेताओं के नियुक्ति पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह,रवींद्र पाल प्रजापति आदि ने खुशी जताई है।

संजय सिंह, शिक्षक नेता। स्रोत: संगठन

संजय सिंह, शिक्षक नेता। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed