{"_id":"6047c6dc8ebc3ee64917d0d2","slug":"samuhik-vivah-shahjahanpur-news-bly440015967","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूजे के हुए 151 जोड़े, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूजे के हुए 151 जोड़े, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला ग्राउंड पर मंगलवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से ओसीएफ के रामलीला मैदान में मंगलवार को हुए आयोजन में विभिन्न तहसीलों और विकासखंडों से आए 151 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल सजाकर हवन कुंड स्थापित किए गए। उनमें प्रज्जवलित अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए। इस मौके पर आठ मुस्लिम जोड़ों का परिजन की मौजूदगी में काजी ने निकाह कराया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए नव दंपतियों को गृहस्थी का सामान भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।
विवाह के लिए सूचीबद्ध किए गए वर-वधू और उनके परिजन सुबह नौ बजे से ओसीएफ मैदान पर पहुंचने लगे। उन्हें बिठाने के लिए मुख्य पंडाल के दोनों और टेंट-शामियाना लगाकर ब्लॉक वार पंडाल बनाए गए। उनमें हवन कुंड स्थापित किए गए और उनके चारों ओर एक-एक जोड़े को बिठाने की व्यवस्था की गई। मुस्लिम जोड़ों को बिठाने के लिए अलग पंडाल लगाया गया। सुबह दस बजे के बाद से पं. हरिकेश शुक्ला और उनके आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण आरंभ किया। इसी के साथ ओसीएफ मैदान पर बैंड बाजे बजने लगे और विवाह संस्कार आरंभ हो गए। पूरे आयोजन के मुख्य यजमान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बने।
वैवाहिक रस्मों के बीच मांग में सिंदूर भरने की परंपरा पूरी होने के बाद वर-वधू की भांवरें पड़नी शुरू हुईं तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। उधर, मुस्लिम जोड़ों के लिए बनाए गए पंडाल में मदरसा दीनियात के काजी मोहम्मद इरफान ने सबसे पहले कांट क्षेत्र के गांव कमल नयनपुर से आईं सितारा का निकाह कराया। बाद में उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए नसीम अली-खुशबू, नईम बेग-चांद बी, वाजिद अली-साजिदा आदि के निकाह की रस्म पूरी कराई। इस दौरान मंत्री खन्ना समेत विधायकों और भाजपा नेताओं ने पंडालों का भ्रमण कर वर-वधू को सरकार की ओर से चांदी की पायलें, बिछिया, साड़ी, सूट, डिनर सेट आदि गृहस्थी का सामान भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि यह संयोग है कि बीते दिन विश्व ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया और आज तमाम गरीब बेटियों के हाथ पीले होने से उनको जीवन की नई राह मिलने जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेटियों वाले गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह योजना समाज के लिए मील का पत्थर बन गई है। उन्होंने कहा कि दो लाख रुपये आय तक वाले परिवारों में बेटियां पैदा होने पर उनके पालन-पोषण को श्रम विभाग की ओर से छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं और इसके लिए सरकार ने 1200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। उन्होंने ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में गरीब बेटियों के विवाह को 250 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए शासन की अन्य मदों से भी धनराशि खर्च की जाएगी।
कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए समारोह में विधायक मानवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा, चेतराम, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, ददरौल की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
200 दिव्यांगों को भेंट की ट्राईसिकिल
शाहजहांपुर। सामूहिक विवाह समारोह के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से चिह्नित 200 दिव्यांग पुरुषों और महिलाओं को ट्राईसिकिल भेंट की। व्यवस्था में प्रभारी जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह, राजेश कुमार, आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के महामंत्री नीरज वाजपेयी, आनंद मिश्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अवनीश वर्मा, संजय अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद