फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   samman samaroh

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, कोरोना में दिवंगत लोगों को श्रद्घांजलि

Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
samman samaroh
सिंधौली में ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। रमाकांत दीक्षित स्मारक विद्यालय में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर दिया गया। समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद दीक्षित ने की।
विज्ञापन

भाजपा नेता कौशल मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में ब्राह्मणों की राजनैतिक सहभागिता परम आवश्यक है। वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप पांडेय ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मणों की भागीदारी के बिना किसी भी अभियान को सफलता नहीं मिली। भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। शिक्षक से प्रधान बनने वाली बढ़ेला की पूनम मिश्रा के प्रेरणास्रोत उनके पति नवेंदु मिश्र सहित प्रधान पुत्र संजीव शुक्ला, बीडीसी विपिन त्रिपाठी, प्रधान पुत्र संजय दीक्षित आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्रजेश मिश्र, विनीत त्रिपाठी, नवेंदु मिश्र, अनिल पांडेय, अक्षय तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। अंत में कोरोना काल में दिवंगत लोगों की आत्मशांति के लिए मौन रखा गया। पूर्व प्रधान रमेश मिश्र, हरिओम शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, वीरेंद्र मिश्र, दिनेश मिश्र, मनोज मिश्र, दीपक त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, रामप्रकाश मिश्र, संजीव कुमार, अनुपम पांडेय, अनूप कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed