{"_id":"67bcb5ddbd6159814e02e98f","slug":"samman-nidhi-reached-the-accounts-of-more-than-four-lakh-farmers-of-the-district-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138392-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिले के चार लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिले के चार लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते डीसीबी के चेयरमैन डीप
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 19वीं किस्त जारी कर दी। इसी उपलक्ष्य में उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार सहित कृषि विज्ञान केंद्र एवं जनपद के प्रत्येक विकास खंड में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दो हजार से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया।
उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के चार लाख से अधिक किसानों के खातों में 2000 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि कृषकों एवं कृषि के दृष्टिकोण से यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इससे किसानों को खेती करने में काफी मदद मिल रही है। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किसानों से उन्नत तकनीकी अपनाने एवं मोटे अनाज की खेती करने के लिए आह्वान किया।
प्रगतिशील किसान सुशील कुमार मिश्रा, राम बहादुर, अशोक कुमार आदि को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।