फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   samasya

लखनऊ-दिल्ली मार्ग को जोडने वाले हाईवे के पुल की कट रही मिट्टी

Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
samasya
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे को लेकर एनएचएआई गंभीर नहीं है। आलम यह है कि रोजा क्षेत्र से निकले वाले लखनऊ-दिल्ली मार्ग के पुल के दोनों ओर की मिट्टी लगातार कट रही है। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं तिलहर क्षेत्र में राजमार्ग पर हो रहे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढो में बारिश का पानी भरने से हादसे हो रहे हैं। डीएम की कड़ी नाराजगी और पत्र भेजने के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 पर इस पुल का निर्माण वर्ष 1983 में कराया गया था। जिसके बाद से पुल पर लगातार वाहन दौड़ते रहते हैं। पुल के बनने के बाद शाहजहांपुर के लोगों के साथ ही दूसरे जिले के लोगों को भी लखनऊ और दिल्ली का सफर तय करना आसान हो गया है। रोजा जिले का औद्योगिक क्षेत्र होने से पुल पर बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही छोटे वाहन भी चलते हैं। पुल के एक साइड में आवासीय कॉलोनी बसी हुई है तो दूसरी साइड में रेलवे क्वाटरों की ओर जाने वाली सड़क बनी हुई है। पुल के दोनों साइडों की मिट्टी कई जगह से धंस चुकी है। आसपास के लोगों ने कई बार रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

तिलहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े गड्ढेे होने से जहां वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है, वहीं पैदल व साइकिल से निकलना मुश्किल हो रहा है। बारिश में यह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाईवे पर पुलों का निर्माण नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सांसद अरुण सागर ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके हाईवे के निर्माण को लेकर पत्र भी सौंपा था। जिस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया और सड़कें अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed