{"_id":"661f104659425b8edc070504","slug":"sahalag-will-start-from-tomorrow-10-muhurats-this-month-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-116913-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कल से शुरू होंगे सहालग, इस माह 10 मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कल से शुरू होंगे सहालग, इस माह 10 मुहूर्त
Wed, 17 Apr 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
पं. सुरेश चंद्र मिश्र
शाहजहांपुर। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ 13 अप्रैल को खरमास समाप्त हो गए। अब 18 अप्रैल से सहालग शुरू हो जाएंगे। इस माह दस शुभ मुहूर्त हैं।
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि खरमास समाप्त होते ही विवाह, देव प्रतिष्ठा, नूतन गृह निर्माण, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। 14 मार्च से पहले सूर्य के मीन राशि में होने के कारण मीन मास चल रहा था। खरमास होने के कारण पिछले एक माह से हर तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई थी। अब खरमास की समाप्ति के बाद अप्रैल से दिसंबर तक शुभ मुहूर्त रहेंगे।
विवाह और सगाई जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कुछ अबूझ मुहूर्त भी होते हैं। इनको इतना शुभ माना जाता है कि अगर किसी के विवाह की तारीख नहीं निकल पा रही है या फिर किसी कारण से शुभ मुहूर्त वाले दिन विवाह करना संभव न हो तो अबूझ मुहूर्त में भी विवाह किया जा सकता है।
धर्मग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया, वसंत पंचमी और देव प्रबोधिनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया 10 मई को अबूझ मुहूर्त रहेगा। इस दिन गृह प्रवेश, संपत्ति एवं वाहन खरीदना, विवाह, वाग्दान यानी सगाई, रोका, मुंडन, यज्ञोपवीत सहित अन्य शुभ संस्कार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -
वर्ष 2024 के शुभ मुहूर्त
अप्रैल : 18 से 22 तक, 23, 24, 25, 26 और 28 अप्रैल (10 दिन)
जुलाई : 3 और 9 से 15 तक (8 दिन)
अक्तूबर : 3, 7, 17, 21, 23, 30 (6 दिन)
नवंबर : 16 से 18 तक, 22 से 26, 28 ( 9 दिन)
दिसंबर : 2 से 5, 9 से 11, 13 से 15 (10 दिन)
नोट : (कुछ पंचांग में भेद होने के कारण तिथि घट-बढ़ सकती है और परिवर्तन हो सकता है।)
-- -- --
बढ़ेगा टेंट, बैंड और मैरिज लॉन समेत अन्य कारोबार
-सहालग के सीजन में टेंट, बैंड और मैरिज समेत तमाम कारोबार बढ़ जाएगा। कारोबारियों ने बताया कि इस सीजन में 40 से अधिक बड़े सहालग हैं। इनके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है।
टेंट एंड कैटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया के अप्रैल के लिए बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग के लिए सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग स्लैब हैं। मैरिज लॉन संचालक नदीम खां ने बताया कि शहर में 60 से अधिक लॉन होंगे, जोकि एक महीने पहले से बुक होने शुरू हो गए थे।