फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   safaikarmi service

सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकियों को मिले वरीयता

Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
safaikarmi service
सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकियों को मिले वरीयता 
संविदा स्वच्छकारों की भर्ती में सफाई के मूल पेशे से जुड़े वाल्मीकि समाज के लोगों को वरीयता दिए जाने की मांग को लेकर सफाई मजदूर संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस संबंध में डीएम के नाम संघ की ओर से दिए ज्ञापन में अन्य कई मांगों का भी उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल वाल्मीकि समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भास्कर ने कहा कि अतीत इस बात का गवाह है कि पिछले सालों में जब कभी सफाई कर्मचारियों की रिक्तियां निकली, आवेदन करने वालों में तमाम जातियों के लोग न सिर्फ शामिल हुए, उनका चयन भी कर लिया गया। 
विज्ञापन

ज्ञापन में स्वच्छकारों की नियुक्तियों के लिए गठित चयन समिति को वाल्मीकि समुदाय के लोगों को प्राथमिकता देने संबंधी दिशा निर्देष जारी किए जाने, आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त किए जाने, बुजुर्ग सफाई कर्मियों के स्थान पर उनके आश्रितों को नियुक्त किए जाने आदि मांगों का उल्ल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में दौलत राम, कन्हैया लाल, बाबूराम गुप्ता, राधेश्याम इंकलाबी, सुरेंद्र नाथ, संतकुमार, ओमवती, निर्मला, डॉली, रमाकांत, मुन्ना लाल, रामदास, आशीष कुमार, राजेश, नन्हकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed