फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sadhu dies after being hit by unknown vehicle

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साधु की मौत

Sun, 02 Jun 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Sadhu dies after being hit by unknown vehicle
जलालाबाद सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचा घायल अनूप। संवाद
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोपेड सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने कांट के गांव मल्हपुर निवासी साधु फूलबहादुर (50) को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



अविवाहित फूलबहादुर क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास बने मंदिर में रहते थे। फूलबहादुर का पारिवारिक भतीजा मल्हपुर निवासी अनूप शनिवार दोपहर कांट आया था। बताते हैं कि यहां से वह भतीजे के साथ किसी काम से मोपेड लेकर जलालाबाद के लिए निकले। मोपेड फूलबहादुर चला रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव पुरैना के पास किसी अज्ञात वाहन से मोपेड में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। बाद में किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। यहां फूलबहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। अनूप को राजकीय मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed