फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Run special campaign to prevent communicable diseases: CDO

संचारी रोग से बचाव के लिए चलाएं विशेष अभियान : सीडीओ

Wed, 17 Apr 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Run special campaign to prevent communicable diseases: CDO
शाहजहांपुर। संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के तहत किए जा रहे कार्याें की मंगलवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

जनपद में एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान एवं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि दो सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर झाड़ियों का कटाव, नाला-नालियों की साफ-सफाई आदि कराया जाए। तालाबों व नालियों के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। कहा कि एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण एवं हीट वेव के संबंध में जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में जागरूक किया जाए। कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन कार्ययोजना के अनुसार एंटी लार्वा दवा के छिड़काव व फॉगिंग का कार्य भी नियमित रूप से किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित एवं अन्य हाई रिस्क वाले क्षेत्रों तथा मलिन बस्तियों में फागिंग व अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed