फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rumor-mongering closely monitoring

अफवाह फैलाने वालों पर पैनी निगरानी

Wed, 07 Oct 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rumor-mongering closely monitoring
राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक जेपी सगर ने जिले में आकर स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव कराने संबंधी मंगलवार को अधिकारियों की यहां विकास भवन में बैठक ली। उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की बड़ी जिम्मेदारी होती है। संवेदनशीलता को देखते हुए हमेशा सतर्क रहना होगा और कम्यूनिकेशन प्लान जरूर बनाकर रखें ताकि हर समस्या का त्वरित और तत्काल निस्तारण हो। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी छोटी बात को अनसुना न करें बल्कि उसे गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करें। अफ वाह फैलाने वाले शरारती और स्वार्थी तत्वों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि कहीं कोई अशांति की आशंका ना रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बैठक में बताया कि निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। संवेदनशील और अति संबेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का चिन्हांकन करने के साथ ही कार्मिकों और मजिस्ट्रेट्स की तैनाती कर दी गई है। मत पेटिकाएं ब्लाकों पर पहुंचा दी गई हैं। चिन्हित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की विडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

ूबैठक में पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि गांव स्तर पर बवाली और किसी भी रूप में अशांति फैलाने वाले संदिग्ध तत्वों की सूची तैयार कर मुचलका पाबंदी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उसके बाद भी माहौल बिगाड़ सकने के तौर पर चिन्हित संशकित तत्वों को सर्विलांस पर डाल दिया गया है ताकि कहीं कुछ भी होते ही उन्हें तत्काल नियंत्रण में लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। गुप्तचरों के नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है और किसी भी स्थान पर घटना या विवाद होने की दशा में अधिकतम पांच से सात मिनट में पुलिस टीम के पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ पुलकित खरे समेत जिले के सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और रिटर्निंग आफिसर इस बैठक में मौजूद थे।
00000000000000000000000000000

अति कुपोषित बच्चों पर फोकस करने का निर्देश
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। जिला स्वास्थ्य समिति ने ब्लाकवार सभी प्रभारियों को अति कुपोषित बच्चों के पोषण पर प्रभावी ढंग से फोकस करने का निर्देश दिया है। लक्ष्य रखा है कि कुपोषित बच्चों की संख्या यथाशीघ्र शून्य की जाए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पुलकित खरे ने की। इसमें ब्लाकवार सभी प्रभारियों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर आधारित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई। प्रभारियों से 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा और 108 की सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ केशव स्वामी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


ई - गवर्नेंस कार्यशाला हुई
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। ई -गवर्नेंस के अंतर्गत शासन द्वारा निर्गत होने वाले शासनादेश जिला स्तरीय अधिकारियों ई-मेल आईडी पर प्राप्त होंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जनपदीय अधिकारियों की कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखर दीक्षित ने बताया कि शासनादेश की वेबसाइट पर दिये गए लिंक पर संबंधित विभाग के लिए अपनी ई-मेल आईडी एव मांगी गयी डिटेल्स भर कर रजिस्टर करना होगा। फिर अपने ई-मेल पर लॉग-इन कर रजिस्ट्रेशन को वेरीफ ाई कराना होगा। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा निर्गत हर नीतिगकत और महत्वपूर्ण शासनादेशों की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध कराने के लिए फ ीड बैक लेने की सूचना ऑन-लाइन शासनादेश की उपरोक्त बेवसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिए प्रारूप में अंकित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed