फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 50,000 withdrawn from woman's KCC account

Shahjahanpur News: महिला के केसीसी खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rs 50,000 withdrawn from woman's KCC account
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के महुआ पाठक गांव की नन्ही के साथ धोखाधड़ी कर केसीसी खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक मैनेजर वसूली करने के लिए पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन

नन्हीं देवी ने सिंधौली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कोरोकुइयां शाखा पर केसीसी के दस्तावेज शाहिद को दिए थे। उसने कहा था कि केसीसी ऋण का काम वह ही करवाते हैं। बैंक कर्मचारी सीधे तौर पर नहीं करते हैं। इसके बाद कागजात को बैंक में मौजूद अशोक कुमार को दिए।
विज्ञापन

सात सितंबर 2022 को शाहिद और अशोक ने बुलाकर उससे फाइल में कई जगह अंगूठा लगवाया। तीन सितंबर 2022 को दस हजार रुपया रोक दोनों ने 90 हजार रुपया दिया। दस हजार रुपये सुविधाशुल्क के पड़ने की जानकारी दी। रुपया देने से मना करने पर दोनों ने ऋण निरस्त कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालू केसीसी खाते से दोनों ने बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से 18 अक्तूबर 2022 को 50 हजार रुपया निकाल लिया। 21 मार्च 2025 को नए मैनेजर घर पर रुपया वसूली का तकादा करने आए। बताया कि बैंक का रुपया जमा करा दें। तब धोखाधड़ी का पता चला। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed