फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RPF constable beaten up by senior partner, officer engaged in pressing case

आरपीएफ के सिपाही को सीनियर साथी ने पीटा, अफसर मामला दबाने में जुटे

Thu, 05 Nov 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
RPF constable beaten up by senior partner, officer engaged in pressing case
शाहजहांपुर। शराब के नशे में आरपीएफ के एक सिपाही ने अपने जूनियर को पीट दिया। इसकी शिकायत जब उच्चाधिकारी से हुई तो पीटने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले भी आरोपी के अपने जूनियर के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। हालांकि अफसर मामले से अनभिज्ञता जता रहे।
विज्ञापन

रोजा आरपीएफ चौकी पर तैनात एक सिपाही से मंगलवार को उसके सीनियर ने मारपीट की थी। बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में था। पीड़ित सिपाही ने इसकी शिकायत सेफ्टी कंट्रोल पर कर दी। इस पर आरोपी को तलब कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर शाम आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भी आरोपी सीनियर इसी तरह की हरकतें कर चुका है। इसको लेकर आरपीएफ जवानों के बीच खासी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार बदनामी के डर से इस पूरे मामले को दबाया जा रहा है। अधिकारी निलंबन की कार्रवाई होने के बावजूद जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई शिकायत सामने आई। अगर कुछ होता तो पता जरूर चलता।
- एसडी मीण, कंपनी कमांडर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed