फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa sugar mill workers demonstrated on Kalktret

रोजा चीनी मिल कर्मियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2015 11:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 14 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rosa sugar mill workers demonstrated on Kalktret
रोजा शुगर मिल इंप्लाइज यूनियन ने चीनी मिल को बंद किए जाने से रोकने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मिल बंद होने से उन लोगों के बेरोजगार होने की बात कही गई।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व पहुंचे मिल कर्मचारियों ने बताया कि मिल अपनी क्षमता के अनुसार करीब चार से छह लाख बोरा चीनी उत्पादित करती है। कम लागत होने के बावजूद मुनाफे में रहती है। कहा कि मिल प्रशासन अस्थाई कर्मचारियों को दो से तीन हजार रुपये का भुगतान करती है। कहा कि मिल के सेवायोजक मिल को बंद करना चाहते हैं। इसी वजह से स्थाई कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मिल को अवैधानिक रूप से बंद किया जाए और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। साथ ही कर्मचारियों के मामले में निर्णय न होने चीनी और शीरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में असगर अहमद, लालाराम यादव, रवेंद्र शुक्ला, भगवान सिंह, रामकुमार सिंह, फूल सिंह, संजय सिंह, ह्दयेश सिंह, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, राधेश्याम, रनपाल सिंह, रामलड़ैते, राममोहन शुक्ला, योगेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुखलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed