{"_id":"947f54d501c7d2bc91271fb332a2f0dc","slug":"rohit-death-of-a-dalit-student-again-just-ahead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्र रोहित की मौत का मामला फिर गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित छात्र रोहित की मौत का मामला फिर गर्माया
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत का मामला बृहस्पतिवार को फिर गर्मा गया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं ह्यूमन विद्यार्थी समिति ने रोहित वेमुला की मौत के मामले में राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को महज सियासी ड्रामा करार दिया। ऐसे प्रदर्शन रोकने की मांग को लेकर समिति कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।
कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले की जांच कराने के बजाय केंद्र सरकार द्वारा मामला दबाए जाने पर कांग्रेसी बृहस्पतिवार को भड़क उठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय से जांच कराने की मांग की। जांच में दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजने, आरोपी केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने, रोहित के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने आदि मांगें की गई हैं।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक दौलतराम, महिला कांग्रेस की प्रदेश मंत्री सावित्री शर्मा व जिलाध्यक्ष शारदा थापा, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, शेर सिंह, अमरदीप, जगदीश कुशवाहा, सुनीता सिंह, फहीमुल कदर, वंदना सक्सेना, कमलेश अवस्थी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, फरमान उल्ला खां, शिवांक गुप्ता, संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रोहित की मौत पर सियासी ड्रामा खत्म हो
शोध छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले में राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को ह्यूमन विद्यार्थी समिति ने महज सियासी ड्रामा करार दिया। इसको लेकर हो रहे आंदोलनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को ह्यूमन विद्यार्थी समिति कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर छात्र रोहित की मौत पर राजनीति किए जाने पर वालों पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में समिति प्रदेश अध्यक्ष आकाश मिश्रा, अरविंद अजय, गंगारराम कठेरिया, प्रवीण वर्मा, मुईन खां, आलोक सागर, तेजस्वी वर्मा, आकाश भारद्वाज, अमन सिंह, ललित सिंह, आशीष भारतीय, हर्षित मिश्रा, शाश्वत पांडेय, अरविंद विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।