फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Robbery from tiles businessman not disclosed

Shahjahanpur News: टायल्स कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं

Sun, 10 Sep 2023 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Robbery from tiles businessman not disclosed
एसपी सिटी ने खुद संभाली कमान, पर अब तक पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सदर थाने से चंद कदम की दूरी पर चौक कोतवाली के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी टायल्स कारोबारी मृदुल कपूर के साथ लूटपाट की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। एसपी सिटी ने खुद कमान संभाल रखी है पर पुलिस के हाथ खाली हैं।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के करीबी कपूर परिवार के मृदुल कपूर के साथ छह सितंबर को सदर थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा सटाकर चेन व मोबाइल लूट लिए थे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने खुद मौका-मुआयना कर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया था। सत्ताधारी दल से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस घटना के खुलासे में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

पुलिस तफ्ताशी के बारे में जानकारी करने के लिए रोजाना मृदुल कपूर पुलिस से संपर्क साध रहे हैं, जहां से उन्हें आश्वासन देकर टरकाया जा रहा रहा। पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित में काफी नाराजगी है। अहम बात यह है कि शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पर इनसे भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच लाख की चोरी का भी नहीं हुआ खुलासा
30 मई को जलालाबाद के नवीननगर निवासी राजपाल कश्यप के वाहन का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया था, इसमें पांच लाख रुपये थे। एसपी आफिस से चंद कदम की दूरी पर गुरुद्वारे के पास हुई घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी ने मोर्चा संभाला। एसओजी और सदर पुलिस की टीम भी लगाई गई, पर घटना के खुलासे की दिशा में कोई खास प्रगति नहीं हुई।
-
मृदुल कपूर के साथ लूट की घटना का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया गया। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
- सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed